पलामू में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती, पाटन और तुकबेरा फीडर से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित

दिनांक : 25 अक्टूबर 2026

33 केवी पाटन एवं तुकबेरा फीडर के सुदृढ़ीकरण हेतु विशेष अभियान

पाटन एवं तुकबेरा फीडर क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि भविष्य में निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक 33 केवी पाटन एवं तुकबेरा फीडर में विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों को बदलने, आवश्यकतानुसार नए विद्युत पोल स्थापित करने तथा अन्य तकनीकी एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्युत नेटवर्क को मजबूत बनाना, तकनीकी खराबियों एवं विद्युत व्यवधानों को कम करना तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की समय-सारणी

  • अवधि: 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक
  • समय: प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र: 33 केवी पाटन एवं तुकबेरा फीडर से संबंधित क्षेत्र
  1. 33 केवी पाटन फीडर से प्रभावित क्षेत्र

33 केवी पाटन फीडर के शटडाउन के कारण निम्नलिखित पावर सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी:

  • पाटन पावर सब-स्टेशन: पाटन, सगुना एवं नावा फीडर
  • कुम्हवा पावर सब-स्टेशन: कुम्हवा एवं किशुनपुर फीडर
  • गहर पथरा पावर सब-स्टेशन: सहदेवा एवं सिक्की फीडर
  • पदमा पावर सब-स्टेशन: मनातू, पचरूखिया, चक एवं पदमा फीडर
  • परसाई पावर सब-स्टेशन: मनातू, गुरहा एवं परसाई फीडर
  1. 33 केवी तुकबेरा फीडर से प्रभावित क्षेत्र

तुकबेरा 33 केवी फीडर के शटडाउन के कारण गांधीपुर, पड़वा, नावा बाजार, ताली एवं छतरपुर आदि फीडरों से जुड़े गांवों एवं क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

निर्धारित अवधि में संबंधित सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

विद्युत विभाग सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील करता है कि निर्धारित विद्युत कटौती को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए पानी का पर्याप्त प्रबंध पहले से कर लें तथा बिजली पर निर्भर आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें।

विद्युत नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, सुरक्षित संचालन तथा बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए विभाग खेद व्यक्त करता है और सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करता है।

बेहतर विद्युत सेवा, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था — विभाग का संकल्प।

जनहित में जारी।

विकास कुमार
सहायक विद्युत अभियंता
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, पाटन
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL)

You may have missed