हिमाचल के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी 320 नई PG सीटें, केंद्र देगा ₹415 करोड़

हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। इस परियोजना के लिए भारत सरकार करीब 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराएगी।