दुर्गापुर में बैनर लगाने को लेकर TMC और BJP समर्थकों में भिड़ंत, मारपीट और अंडे फेंकने का आरोप

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में विजयादशमी की शुभकामनाओं वाले बैनर और झंडे लगाने को लेकर तृणमूल श्रमिक संगठन की कोर कमेटी के पूर्व सदस्य के गुट और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने हिं’सक रूप ले लिया। दुर्गापुर के न्यूटन इलाके में दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट और एक-दूसरे पर अंडे फेंकने के आरोप सामने आए। यहां तक कि एक युवक को नाले में गिराकर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

You may have missed