गिरिडीह: अभाविप कार्यकर्ता मंटू मुर्मू की पिटाई मामले में 28 अक्टूबर को ST आयोग के समक्ष पेश होंगे SP

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम करने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ता मंटू मुर्मू की कथित पि*टाई के मामले में गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष पेश होना होगा। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने उन्हें 28 अक्टूबर को रांची स्थित न्यू सर्किट हाउस में संबंधित दस्तावेजों के साथ बुलाया है।
मंटू मुर्मू के अनुसार, 21 अगस्त को झारखंड के 24 जिलों में मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह गिरिडीह के झंडा मैदान में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी पिटाई की गई थी, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक ने आयोग को लिखित जवाब में गुमराह किया।
मुर्मू ने बताया कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में अभाविप ने राज्यव्यापी आंदोलन किया था। मामले में आयोग की आगामी सुनवाई और जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।

You may have missed