बिहार के मोकामा में विधान परिषद चुनाव के दौरान बवाल, अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थक भिड़े
बिहार के मोकामा में विधान परिषद चुनाव के दौरान दो पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को नियंत्रित किया और स्थिति को संभाला।

