IND vs NZ: पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, फैंस हुए निराश; अगले मैच पर नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली जगह | 15 साल के वैभव को मैदान पर बल्लेबाजी करते देखने का इंतजार कर रहे फैंस को इससे निराशा हाथ लगी।

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी सतर्क थे। उन्होंने माना था कि इस युवा बल्लेबाज को रोकना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने वैभव के खिलाफ खास रणनीति भी तैयार की थी।

हालांकि, पहले टी20 में वैभव को मौका नहीं मिलने से भारत और न्यूजीलैंड के बीच उनकी टक्कर देखने को नहीं मिली। अब फैंस की नजरें सीरीज के अगले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का इंतजार रहेगा।