हरिहरगंज में सफाई वीरों का सम्मान, पप्पू यादव और पंकज गुप्ता ने शॉल-माला देकर बढ़ाया हौसला

दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार की रात सुरभि होटल के संचालक पप्पू Kumar Yadav पंकज कुमार गुप्ता के पहल पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कौशल जी ने कहा, “नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान, जब शहर में लाखों श्रद्धालु आए, तब भी हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहा। यह सब हमारे सफाई वीरों की दिन-रात की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”पंकज कुमार गुप्ता ने सभी सफाई कर्मी को साल और फूल माला देकर सम्मानित किया
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जानू चौधरी ने भी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और कहा, “सफाई कर्मी हमारे समाज की रीड़ की हड्डी हैं, जिनके योगदान के बिना शहर को स्वच्छ रखना असंभव है।” समारोह में मुकेश कुमार, पिंटू यादव, मनीष Kumar, राकेश जायसवाल, श्याम Kumar व सनी कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You may have missed