महानवमी पर नौ कन्याओं की पूजा, देवी स्वरूप में दिखीं कन्याएं; भक्तिमय हुआ माहौल
महानवमी पर नौ कन्याओं की पूजा, देवी स्वरूप में दिखीं कन्याएं; भक्तिमय हुआ माहौल
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महानवमी के दिन नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं के देवी स्वरूप में दर्शन कर श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसे मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूजन के दौरान कन्याओं का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद एवं भोजन कराया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

