त्योहारी सीजन में साइबर ठगों का आतंक, 45 दिनों में 65.86 लाख रुपये की ठगी

त्योहारी सीजन में जहां लोग खरीदारी और त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं साइबर ठग भी लोगों को अपना शिकार बनाने में जुटे हैं। कभी डर दिखाकर, तो कभी आकर्षक ऑफर और घर बैठे कमाई का लालच देकर ठगी की जा रही है। महज 45 दिनों में साइबर ठगों ने 65 लाख 86 हजार रुपये की ठगी की है।
ठग फर्जी लिंक, इनाम और बैंक खाता बंद होने का झांसा देकर लोगों की निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और लालच में आकर पैसे ट्रांसफर करने से बचें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपनी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से बचाएं।

You may have missed