गिरिडीह में कांग्रेस से जुड़ीं 50 से अधिक महिलाएं, दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में ग्रहण की सदस्यता
गिरिडीह। गिरिडीह प्रखंड के सोनवाद पंचायत अंतर्गत शहरपूरा गांव में बुधवार को 50 से अधिक महिलाओं ने गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महिलाओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दुर्गा शर्मा ने सदस्यता लेने वाली महिलाओं का पार्टी का झंडा देकर और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाएगी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और कांग्रेस जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में अन्ना मरांडी, लीला मनी देवी, लीलामणि बास्के, मुन्नी देवी, पार्वती हसदा, शारदा मुर्मू, खुशबू देवी, चांदमुनि देवी, बड़की टुडू, लीलमणि देवी, फूलमणि देवी, सरिता देवी, देना देवी, कुर्मी देवी, हसीना देवी, डोमनी देवी, चंदमनी देवी, फुलमनी देवी और बड़की देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद मुनीर, शाहनवाज आलम तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अंसारी भी उपस्थित रहे।

