बरवाडीह में सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता को हटाने की मांग, आंगनबाड़ी समस्याओं की अनदेखी का आरोप

सांसद कालीचरण सिंह से ओमप्रकाश गुप्ता को पद से हटाने की मांग

बरवाडीह (लातेहार)।
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता की भूमिका पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया, तो उन्होंने समस्याएं सुनने से इनकार कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता आम जनता के बीच उपस्थित नहीं होते हैं और न ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन इन समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है।

इससे नाराज ग्रामीणों ने माननीय सांसद कालीचरण सिंह से मांग की है कि ओमप्रकाश गुप्ता को सांसद प्रतिनिधि के पद से हटाया जाए, ताकि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा सके और उनका समाधान हो सके।

अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर सांसद कालीचरण सिंह क्या कदम उठाते हैं। वहीं, इस मामले में सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता का पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।