विशुनिया गांव में शोकाकुल परिवार से मिले गुलाब हुसैन अंसारी, दी सांत्वना और सहयोग राशि

विशुनिया गांव में ज्ञानी सिंह की पत्नी के निधन पर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी, परिजनों को दी सांत्वना

धुरकी। धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत के विशुनिया गांव निवासी ज्ञानी सिंह की पत्नी के निधन की खबर मिलते ही मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सहयोग राशि प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दुखद घटना से परिवार के सदस्यों में शोक का माहौल है। मृतका के निधन से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है। इस मौके पर गुलाब हुसैन अंसारी ने परिवार के सदस्यों को धैर्य रखने की बात कही और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी ने कहा कि किसी अपने के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को सांत्वना देना और उनकी मदद करना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना ही इंसानियत की सच्ची पहचान है। समाज के लोगों को भी जरूरतमंद और दुखी परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए इस मौके पर विनोद, अशोक, बागेश्वर पवन, सुरेन्द्र, जितेन्द्र विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे