गढ़वा में विनोद यादव बने राजद के पूर्णकालिक जिला अध्यक्ष, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

विनोद यादव बने राजद के गढ़वा जिला अध्यक्ष

गढ़वा :–राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के द्वारा गढ़वा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद यादव को पूर्ण रूप से जिला अध्यक्ष पद सौपा गया है।
उक्त जानकारी राजद जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने दी है उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद और भरोसा के साथ हमको जो पद दिया है उसको भरपूर पूरा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा की गढ़वा जिले में पार्टी को फिर से मजबूत कर आने वाले समय में यहां से विधायक और सांसद बनायंगे
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने जो भरोसा हम पर जताया है वह हर हाल में पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन की सरकार चल रही है जिसमें राजद का अहम भूमिका है।
विनोद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित प्रदेश नेतृत्व को जिला अध्यक्ष पद देने के लिए धन्यवाद दिया है।

You may have missed