मेराल: महाराष्ट्र में हादसे में मजदूर मनोज चौधरी की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रोजगार की तलाश में बाहर प्रदेश गए मजदूर की मौत

घर का इकलौता कमाऊ चिराग बुझा

मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी लालबिहारी चौधरी के 38 वर्षीय पुत्र मनोज चौधरी अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए महाराष्ट्र के भुसावल गए थे। वहां वे बालाजी नामक पत्थर तोड़ने की क्रेशर प्लांट में वेल्डर के रूप में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मनोज के ऊपर काम करने के दौरान भारी वजन का लोहा गिरने पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनोज की असमय मौत से उनका हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं दो बेटे और एक बेटी है घर में कोई दूसरा कमाने वाला सदस्य नहीं होने के कारण, उनकी पत्नी के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक संकट आ गया।हादसे के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मनोज के शव को एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव हासनदाग लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, मृतक की पत्नी, बच्चों और परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सोमवार को गांव के यूरिया नदी श्मशान घाट पर सैकड़ों नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।

You may have missed