लोहरा पोखरी में दुर्गा पूजा समिति की भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

लोहरा पोखरी में दुर्गा पूजा समिति ने आयोजित की कलश यात्रा
ग्राम लोहरा पोखरी। शिव मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सतबरवा जिला परिषद सदस्या सुधा कुमारी, उप प्रमुख कामख्या यादव, विधायक प्रतिनिधि महेश यादव तथा धावाडीह मुखिया रिंकी यादव सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। दुर्गा पूजा समिति की ओर से अध्यक्ष मुधीर साहु, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहु, सचिव नीरज साहु, कोषाध्यक्ष सुधीर साहु, उप कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा तथा समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कलश यात्रा के माध्यम से दुर्गा पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने की बात कही।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हु