सतबरवा में आशीष सिन्हा और अजय उरांव ने दुर्गा पूजा समितियों को दिया आर्थिक सहयोग, कलश यात्रा में हुए शामिल
सतबरवा: शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा समितियों को आर्थिक सहायता, कलश यात्रा का उद्घाटन*
सतबरवा (पलामू)। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के बुलावे पर समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा एवं पाकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव पहुंचे। उन्होंने समितियों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा और विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव ने दुर्गा पूजा समिति पिपरा कला, लोहरा पोखरी शिव मंदिर, हलुमाड दुर्गा पूजा समिति एवं चपरना दुर्गा पूजा समिति का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को आर्थिक सहयोग देकर नवरात्र के आयोजन में सहयोग किया।
हलुमाड में पूजा समिति द्वारा आयोजित कलश यात्रा का फीता काटकर उद्घाटन समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा एवं विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव ने किया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सतबरवा जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, धावाडिह पंचायत की मुखिया रिकी यादव, रबदा पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव, प्रखंड महामंत्री अनुज चंद्रवंशी, मुखिया पति शम्भू उरांव, नेता शम्भू मेहता, बिरिज किशोर मेहता, पिपरा कला के अध्यक्ष रामजिवित यादव, सचिव जय राम मेहता, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, हलुमाड समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, सियाराम विश्वकर्मा, सकेनदर भुईयां, ननदु प्रजापति, निरमल सिंह, मनोज कुमार सिंह, पुरन सिंह, लोहरा पोखरी शिव मंदिर के अध्यक्ष मुधिर साहु, सुधीर कुमार साहू, संतोष कुमार गुप्ता, कुमार निरज, सतेन्द्र साव, चपरना समिति के बिनय भुईयां, डबलु उरांव, पिंटू भुईयां सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि भक्ति से शक्ति मिलती है। नवरात्र पूजा में भक्ति भाव से पूजा करें।

