गिरिडीह में ऋतिक यादव को श्रद्धांजलि, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह। राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक उर्फ बड्डी यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन मैदान में सभा आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से ऋतिक को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सभा में वक्ताओं ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर गिरिडीह के युवा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
बता दे कि, पिछले दिनों पूर्व बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट के पास सतीश यादव और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने ऋतिक यादव की कथित तौर पर पीट-पीटकर ह
त्या कर दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतीश यादव समेत एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपी सतीश ने पुलिस को दिए अपने बयान में वारदात में आधा दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही है, मगर बाकी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
सभा में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, गिरिडीह के युवा शांत नहीं बैठेंगे, और ऋतिक को इंसाफ दिलाने के लिए फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने की बात कही।