पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता, राहत सामग्री भी बांटी

पांकी विधानसभा क्षेत्र: गरीबों के मसीहा विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने घुटुवा पंचायत के मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता व राहत सामग्री*

पांकी, 9 अक्टूबर। पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक, गरीबों के मसीहा डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी के दिशा-निर्देश पर आज घुटुवा पंचायत अंतर्गत पुरनाडीह निवासी सुनील भुईयां (पिता सुखदेव भुईयां, आयु 35 वर्ष) के परिवार को त्वरित सहायता प्रदान की गई। सुनील भुईयां का निधन चार दिन पहले हो गया था।

विधायक जी को इस दुखद घटना की जानकारी मिली। बाहर होने के बावजूद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को एक क्विंटल चावल के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और शोक व्यक्त किया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य की चिंता परिवार पर भारी पड़ रही है। विधायक जी के इस मानवीय कदम से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, प्रखंड महामंत्री अनुज चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव, वरिष्ठ नेता राजाराम सिंह, ललन सिंह, पूर्व मुखिया कईल भुईयां, युवा नेता संदीप कुमार यादव, अशर्फी यादव, उदय सिंह, विश्वनाथ यादव, मुकेश कुमार यादव, धीरज कुमार सिंह, जीवन सिंह, वरिष्ठ नेता रवींद्र कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, छोटू यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता हमेशा गरीब, वंचित और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहते हैं। उनका यह सद्कार्य क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायी है