बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्रहित और हिंदू समाज की रक्षा का लिया संकल्प

बजरंग दल हिंदू समाज की रक्षा और हिंदू संस्कृकरनेति प्रचार
के प्रति प्रतिबद्धता से कार्यरत है  :  बजरंग दल पलामू।

          आज विश्व हिंदू परिषद,  पलामू के जिला कार्यालय में युवा शाखा बजरंग दल का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।  बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद,   झारखंड प्रांत,  सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि बजरंग दल की स्थापना 08 अक्टूबर 1984 को उत्तर प्रदेश में हुई थी।   बजरंग दल की स्थापना जानकी रथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान से तत्कालीन उतर प्रदेश प्रशासन के द्वारानिर्माण मना किए जाने के बाद संत समाज के आह्वान पर हिंदू युवकों के दल बनाकर स्वर्गीय विनय कटियार के द्वारा किया गया था।बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की रक्षा,  हिंदू संस्कृति का प्रचार और संस्कार युक्त युवाशक्ति का  करना है।

         जिला मंत्री अमित तिवारी ने सभी बजरंगियों को बजरंग दल स्थापना दिवस के बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया।  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने बजरंग दल संगठन का पलामू में लगातार विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी बजरंगियों से हिंदू समाज,  गौ वंश,  और हिंदू कन्याओं का रक्षा के लिए तत्पर रहने का अनुरोध किया।

          आज के स्थापना दिवस समारोह में विश्व हिंदू परिषद,  झारखंड प्रांत,  सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र,
जिला मंत्री अमित तिवारी,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप,  सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  नगर मंत्री दिलीप गिरी और प्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।