लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट एवं KIT के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्त संग्रह

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट एवं KIT के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्त संग्रह

गिरिडीह, । लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट एवं खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन एवं संस्थान के प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 34 यूनिट रक्त स्वेच्छा से दान किया।

मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

वहीं प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का रक्तदान के लिए आगे आना सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्य युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर को सफल बनाने में लायन राहुल बर्मन, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर सिद्दीकी, लायन रवि राज, लायन अवनीश अंशु, लायन सतरूधन सिंह, लायन राहुल कुमार एवं लायन सुदीप गुप्ता सहित लायंस क्लब के सदस्यों तथा रेड क्रॉस सोसाइटी की मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, संस्थान प्रबंधन, विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं रेड क्रॉस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।