लेस्लीगंज में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के तत्वाधान में लेस्लीगंज पलामू के पावन भूमि पर बाबा चौहरमल पार्क में रामविलास पासवान का
पूण्य तिथि मनाया गया!
🌹🌹🌹👏👏👏🌹🌹🌹🙏🙏🙏🌹🌹🌹
///////////////////////////////////////////////////////////
कश्तियां रह जाती है तूफान चले जाते हैं यादें रह जाती है सिर्फ इंसान चले जाते हैं पासवान समाज के बीच का लाल एवं राजनीति के महान खिलाड़ी एवं देश के महान हस्ती इस दुनिया से अलविदा हो गए जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक रामविलास पासवान का विश्व के मानचित्र पर नाम रहेगा काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए हर कदम चलो ऐसा कि एक निशान बन जाए ए जिंदगी जीना कोई बड़ी बात नहीं है मेरे दोस्त जिंदगी जियो ऐसा की एक मिसाल बन जाए !

   आज दिनांक- 08/10/26 को बीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति लेस्लीगंज प्रखण्ड कमिटी के तत्वाधान में निलांबर पितांबर पुर लेस्लीगंज के पावन भूमि पर अवस्थित  बाबा चौहरमल पार्क में निर्मित स्व0 रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा के समक्ष पूण्यतिथि मनाया गया! 

कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुषपांजलि कर किया गया!
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर पासवान के द्बारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, शामिल हुए तथा जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान,ललन पासवान एवं मिथलेश पासवान,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु पासवान,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति लेस्लीगंज प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष अजय पासवान, महासचिव सुनील पासवान, कोषाध्यक्ष हरिनंदन पासवान, विद्या पासवान, राकेश कुमार, अनिल कुमार
सहित काफी संख्या में पासवान भाई उपस्थित थे!
🙏जय बीर बाबा चौहरमल🙏

You may have missed