रूस में निमोनिक प्लेग की खबर से चिंता, स्वास्थ्य निगरानी बढ़ी; भारत में बड़ा खतरा नहीं
नई दिल्ली: रूस में 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद निमोनिक प्लेग को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, रूसी स्वास्थ्य निगरानी संस्था ने महिला की मौत प्लेग से होने के दावे को खारिज करते हुए इसे निमोनिया बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहतियात के तौर पर अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है और करीब 200 लोगों की निगरानी की जा रही है। कजाकिस्तान समेत कुछ देशों ने भी सीमा पर स्वास्थ्य निगरानी बढ़ा दी है।
भारत के लिए फिलहाल किसी बड़े खतरे की पुष्टि नहीं हुई है। निमोनिक प्लेग Yersinia pestis बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है और समय पर इलाज मिलने पर एंटीबायोटिक्स से इसका उपचार संभव है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घबराने के बजाय जरूरी स्वास्थ्य सावधानी और निगरानी पर ध्यान देना अहम है।

