विशाखापत्तनम में ‘बाराखाना’ में शामिल हुए राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख समेत अधिकारी रहे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में ईस्टर्न नेवल कमांड की ओर से आयोजित ‘बाराखाना’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और ईस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला भी मौजूद रहे।