धनबाद में कोयला चोरी का दावा, झरिया से कतरास तक CCTV में कैद हुई तस्वीरें
धनबाद में कोयले की चोरी का मामला सामने आया है। झरिया से लेकर कतरास तक अलग-अलग इलाकों में कोयला चोरी की गतिविधियां जारी होने का दावा किया जा रहा है।
चोरी की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिनमें कोयला ले जाते लोग नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब सवाल है कि इतने बड़े इलाके में हो रही कोयला चोरी पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या कार्रवाई के बाद कोयला चोरी पर लगाम लगेगी?

