गिरिडीह में मॉर्निंग वॉक पर निकले फूफा-भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले फूफा-भतीजे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मा,र दी। हादसे में भतीजे की मौ,त हो गई, जबकि फूफा गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी आए हुए थे। सोमवार सुबह वे भतीजे करण तुरी, पिता सिकंदर तुरी, के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बरहमसिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण हवा में उछलकर पास खड़े बिजली के खंभे से जा टकराया।
घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी पहुंचाया, जहां डॉ. जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी तासीर ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों को अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया। लेकिन परिजन उन्हें लेकर निकलने ही वाले थे कि करण तुरी ने दम तोड़ दिया। फूफा लाटो तुरी का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपित अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

