मझिआंव में शिक्षा की नई मिसाल बना आरके पब्लिक स्कूल, आधुनिक सुविधाओं का किया अवलोकन

मझिआंव क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल पेश कर रहा आरके पब्लिक स्कूल : किशोर पाण्डेय

📍मझिआंव।

अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय ने गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत आरके पब्लिक स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। मौके पर गढ़वा जिले के चर्चित समाजसेवी एवं विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पाण्डेय भी मौजूद रहे।

विद्यालय की अवलोकन उपरांत किशोर पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में कई आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था, बेहतर क्लासरूम, खेल का मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय की महत्वपूर्ण विशेषता है। अनुभवी शिक्षकों की टीम एवं कुशल प्राचार्य के निर्देशन में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि स्थानीय लोगों से भी विद्यालय की लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही है और क्षेत्र के अभिभावकों के बीच आरके पब्लिक स्कूल को लेकर अच्छा विश्वास देखने को मिलता है।

दौरे के उपरांत किशोर पाण्डेय एवं अलखनाथ पाण्डेय के बीच राजनीतिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वर्तमान सामाजिक परिवेश, शिक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।