गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक, 4 अक्टूबर से दो माह का हर घर महासंपर्क अभियान
आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की एक बैठक गिरिडीह नगर के तिरंगा चौक स्थित होटल मान सरोवर में संपन्न हुई।
बैठक मैं हर घर महासंपर्क अभियान के तहत 04 अक्टूबर को करना है एवं महाअभियान को लगातार दो महीने तक चला कर लक्ष्य को पूरा करना है एवं विजयदशमी के दिन शास्त्र पूजन करवाना है।
बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला महामंत्री पंकज कुमार पांडे जी ने किया, बैठक मैं मुख्य रूप से पटना क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र राजपूत जी, झारखंड प्रांत के महामंत्री दिलीप वैध जी, प्रांत मंत्री रविशंकर पांडे जी हिंदू एडवोकेट फॉर्म प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद जी एवं धनबाद विभाग अध्यक्ष रितेश पांडे जी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुजीत सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कार्याध्यक्ष शुभम झा, जिला उपाध्यक्ष कमल नयन गिरी, जिला मंत्री पीयूष कुमार, हिंदू हेल्पलाइन जिला मंत्री बसंत सिंह, हिंदू एडवोकेट फॉर्म जिला अध्यक्ष रोचित अग्रवाल, ॐ श्री परिवार जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, महामंत्री राहुल चंद्रवंशी, ओजस्विनी जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, राष्ट्रीय बजरंग दल नगर उपाध्यक्ष कीर्ति अभिषेक, सोनू सिंह, खुशी कुमारी, माया कुमारी, लक्ष्मी चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

