देवघर में डेढ़ लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी-मोबाइल और बाइक बरामद
डेढ़ लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
22 सितंबर की वारदात में 22,800 रुपये, तीन मोबाइल व दो बाइक बरामद
देवघर। मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ मधुपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम में से 22,800 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक अपाचे और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मार्गोमुण्डा से मधुपुर आने के दौरान लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। बरामद मोबाइल और दोनों बाइकों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पूर्व में मधुपुर समेत अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

