दुर्गा पूजा में बिजली हादसों को लेकर JBVNL अलर्ट, आयोजकों को दिए जरूरी निर्देश

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान बिजली हादसों को रोकने के लिए JBVNL ने पूजा आयोजकों और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। निगम ने पंडालों में केवल वैध बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करने और MCB, आइसोलेटर व मेन स्विच जैसे सुरक्षा उपकरण लगाने की सलाह दी है।

पंडालों की लाइटिंग और जनरेटर के तार सुरक्षित तरीके से लगाए जाएं और उन्हें ज्वलनशील सामग्री से दूर रखा जाए। बिजली के खंभों और तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया है। विसर्जन जुलूस के दौरान वाहनों की छत पर लोगों या ऐसी सामग्री को न रखने की अपील की गई है, जो बिजली के तारों के संपर्क में आ सकती है।

आग से बचाव के लिए पंडालों में अग्निशामक यंत्र और बालू की बाल्टियां रखने की भी सलाह दी गई है।