पिपरा के रजखोर में 25 KVA ट्रांसफॉर्मर लगा, ग्रामीणों को बिजली समस्या से मिली राहत

पिपरा प्रखण्ड के जनता के सेवा में सदैव तत्पर संदीप पासवान

जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

आज ग्राम रजखोर में 25 kva का Transformer उपलब्ध करवाया

पिपरा प्रखण्ड के सरैया पंचायत के ग्राम रजखोर, में 25 kva का- Transformer जल गया था जिसके चलते ग्राम वासी को इस बरसात के मौसम में काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा था ग्राम वासी के द्बारा काफी प्रयास करने के बाद भी कोई निदान नहीं हो पा रहा था, अंत में विवश होकर ग्राम वासी इसकी सूचना
पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा प्रखण्ड सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी संदीप पासवान से मुलाकात कर अपने समस्या को रखा जिसपर तत्काल उन्होंने बिजली विभाग मेदिनीनगर के पदाधिकारियों से मुलाकात कर इस बात को रखा जिसपर तत्काल पदाधिकारी ने संज्ञान लेकर 25 KVA का नया Transformer भिजवा कर उसे आज लगवाने का कार्य किया इस कार्य के लिए संदीप पासवान के प्रति लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और जनता का सही हितैषी बताया हर्ष व्यक्त करने वालों में रंजीत पाल, सोनु भुईंया, सरवन राम, संतोष राम, राहुल भुईंया, अंकित पासवान, छोटु भुईंया, लवकुश भुईंया, सिंटु भुईंया, पींटु भुईंया, कुंदन राम, कंचन देवी, ललीता देवी, मंजु देवी, आशा देवी
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।