झारखंड में थमा बारिश का दौर, 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं; मौसम रहेगा सामान्य

झारखंड में अब बारिश का दौर धीरे-धीरे थमने लगा है। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब राज्य में मौसम सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक झारखंड के किसी भी जिले में भारी बारिश, आंधी या वज्रपात को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।