ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासत तेज है। एसआईआर मामले के बाद से विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी बीच नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी ने पीएम मोदी को एक लेटर लिखा है। नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। NCPI के अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार के नेतृत्व की तारीफ की और शांतिपूर्ण मतदान, वोटर लिस्ट में सुधार और रिकॉर्ड मतदान का जिक्र किया।