झारखंड में सिपाही नियुक्ति की तैयारी तेज, जिलों से 15 दिन में मांगा गया रिक्त पदों का सही आंकड़ा
रांची: झारखंड में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और पुलिस इकाइयों से सिपाही संवर्ग के रिक्त पदों का सही और प्रमाणिक विवरण मांगा है।
पहले चरण में कुल रिक्तियों के 50 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति की तैयारी है। रिपोर्ट में नियमित और बैकलॉग रिक्तियों के साथ आरक्षण कोटिवार पदों का ब्योरा देना होगा।
पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट में कुछ त्रुटियां मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने दोबारा सही आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। संबंधित जिलों को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजनी होगी।

