हुसैनाबाद में निःशुल्क आरोग्य शिविर और श्रीराम कथा शुरू, पहले दिन उमड़ी हजारों की भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ
हुसैनाबाद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार श्री कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष श्री अमित तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता श्री सूर्या सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
काली कंबल वाले बाबा के इस विशेष निःशुल्क आरोग्य शिविर में पहले ही दिन हजारों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे। पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। जरूरतमंद लोगों को यहां निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में लकवा, शुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, निःसंतानता सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का समय प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से पहुंचे मरीजों की उपस्थिति ने शिविर के प्रति लोगों की रुचि को दर्शाया।
आरोग्य शिविर के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
यह आयोजन पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से कराया जा रहा है। युवा नेता सूर्या सिंह के आयोजन में काली कंबल वाले बाबा की उपस्थिति में आयोजित यह शिविर जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के साथ-साथ श्रीराम कथा के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को सेवा, जनकल्याण और समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के संकल्प से जोड़ते हुए आयोजित यह कार्यक्रम हुसैनाबाद क्षेत्र में सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।


