कोडरमा में डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित
डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित
कोडरमा, 30 सितंबर 2026।
जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा की ओर से आज डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी (District RCH Officer) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में 01 नवंबर 1990 से 30 सितंबर 2026 तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के दौरान विभाग के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं योगदान के लिए समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कोडरमा सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पी. मिश्रा, ACMO, DPM महेश कुमार, DDM पवन कुमार, DPC पंकज कुमार, DPC आयुष्मान सुमित कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. नीलमणि कुमार, डॉ. विकास चौधरी तथा WHO से सन्नी, मनोज एवं अभिनव सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा के कार्यकाल के अनुभवों एवं विभाग के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आगामी जीवन में सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा परिवार की ओर से डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

