झारखंड के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह का गौ सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण
झारखंड के सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह का गौ सेवा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण*
रांची। झारखंड राज्य के प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (एमडी नेत्र विज्ञान, एआईआईएमएस नई दिल्ली) न केवल आंखों की चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं, बल्कि गौ सेवा, सनातन विचार और मानवता के प्रति अपने गहन समर्पण के कारण भी लोगों के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। मीनाक्षी नेत्रालय, हरमू (रांची) के संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. सिंह अपने फार्म हाउस में 70 से अधिक गिर गौ माताओं की सेवा करते हुए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
डॉ. सिंह कहते हैं, “मेरा सांसारिक और भावनात्मक कष्ट गौ माता के सानिध्य से नष्ट हो जाता है। सनातनी विचार का आधार गौ सेवा है। यह अनुपम दृश्य हमारे फार्म हाउस का है जहां 70 से ज्यादा गिर गौ माता हैं।”
वे आगे जोड़ते हैं कि इस संसार का धारण गौ माता, संत विचार वाले लोग और पवित्र नारी ने कर रखा है। गौ माता धरती मां के संवर्धन तथा संसार में प्रेम और सेवा के विचार के लिए आवश्यक हैं। संत विचार वाले लोग अपने ज्ञान और विचारों से संसार में सुव्यवस्था और संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। वहीं पवित्र नारी आने वाली पीढ़ी को उद्देश्यपूर्ण और मानवीय गुणों से भरपूर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को झारखंड में एआईआईएमएस से प्रशिक्षित प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों में गिना जाता है। वे मोतियाबिंद, जटिल नेत्र शल्य चिकित्सा और आधुनिक उपचार तकनीकों में दक्ष हैं। हजारों मरीजों को सफल उपचार देकर उन्होंने राज्य में नेत्र चिकित्सा की गुणवत्ता को ऊंचाई दी है। साथ ही वे सामाजिक सेवा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और जन जागरूकता अभियानों से भी जुड़े रहते हैं।
मानवता के शुभचिंतक डॉ. अभिषेक सिंह का यह संदेश स्पष्ट है कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों और समाज के संतुलित विकास का आधार है। उनका जीवन चिकित्सा पेशे और सनातन मूल्यों के समन्वय का जीवंत उदाहरण है, जो युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।




