रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 22 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन
रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक रांची के खेलगांव परिसर, होटवार में किया जाएगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 28 सितंबर को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयोजन समिति में डीजीपी तदाशा मिश्रा को संरक्षक, एडीजी मनोज कौशिक को अध्यक्ष, आईजी असीम विक्रांत मिंज को उपाध्यक्ष और आईजी अजय लिंडा को संगठन सचिव बनाया गया है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए झारखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

