पचमो गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बिजली संकट से राहत
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
पचमो गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बिजली संकट से राहत
हरिहरगंज। प्रखंड क्षेत्र के पचमो गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के सौजन्य से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया।
नया ट्रांसफॉर्मर मिलने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर बदलने से गांव में बिजली व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
इस मौके पर ग्राम पचमो के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

