JSSC CGL कथित पेपर लीक मामले में 33 गिरफ्तार, ICN संचालक की तलाश जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की JSSC CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। सीआईडी की जांच में अब तक अभ्यर्थियों, एजेंटों और परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी के कर्मियों समेत 33 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी ICN के कर्मियों की भूमिका भी सामने आई है, जबकि ICN के संचालक मिथिलेश सिंह की तलाश जारी है। वहीं, सीआईडी की एसआईटी ने JSSC कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की भी जांच की है और कई अधिकारियों से पूछताछ की है।
मामले में अब जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित पेपर लीक और पैसे के लेन-देन में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

