मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहली बार नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सीधे हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जितवाया और उनका अपना कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने दलित समाज से अपील की कि वे नगीना सांसद के बहकावे में न आएं। मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद धरना-प्रदर्शन कराकर युवाओं पर मुकदमे दर्ज करवाते हैं, जबकि उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।