खंडोली डैम परिसर में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

खंडोली डैम परिसर में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

गिरिडीह। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत खंडोली डैम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डैम परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।

इस मौके पर लोगों को सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

अभियान में स्वच्छ भारत मिशन, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था आईडीएफ, पंचायत प्रतिनिधियों, जलसहियाओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता निभाई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।