गढ़वा में कांग्रेस का पैदल मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पुतला दहन
आज गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में गढ़वा परिसदन भवन के पास से समाहरणालय तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर पैदल मार्च किया गया साथ ही समाहरणालय के पास ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया राष्ट्रपति के नाम से जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया!गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा है. जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि, ज्ञानेश कुमार को फौरन हटाकर जेल में डालना होगा. सुप्रीम कोर्ट के साथ भी उन्होंने धोखा किया है पश्चिम बंगाल, बिहार और असम की जनता के साथ अन्याय किया है. वोट चोरी किया है. उन्हें सजा जरूर मिलना चाहिए ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी किया है. एसआईआर के जरिए गरीब, दलित, ईबीसी, ओबीसी समाज के लोगों के अधिकार को छीना है. संविधान की धज्जी उड़ाया है. सब कुछ सामने आ गया है. इनको फांसी की सजा मिलना चाहिए.जिला प्रभारी सुरजीत नागवाल ने कहा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक मीडिया रिपोर्ट से उपजे विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार चुनाव आयोग के दो निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार अपनी आपत्ति जताई थी. सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वोटरों के पंजीकरण और नाम हटाने-जोड़ने को लेकर फॉर्म 6 में बदलाव और मतदाता सूची के डेटाबेस पर सवाल खड़े किए थे. मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सुधीर चंद्रवंशी,राम करेश चौबे, प्रभात दुबे, विजय केशरी,नसीम अंसारी, त्रिपुरारी सिंह, राहुल दुबे,सुनील कालिया,ओम प्रकाश चौबे, नवल यादव, रत्नेश शाह, मोसाहिद हुसैन, रामलाल तिग्गा,आसिफ खान, राजन कुमार,महेंद्र उरांव,मंसूर अंसारी, अशरफ अंसारी, अमर लाल तिग्गा, ब्रजेंद्र चौधरी, सोयब खान, ओम प्रकाश यादव,धीरज दुबे,जमाल अंसारी, मकबूल अंसारी, अवदेश राम, अमीनुद्दीन अंसारी, विजय राम,महताब अंसारी,विकाश कुमार, अफरोज अंसारी, साजिद अली, अरविन्द यादव, देवन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रामन कोरवा, मुन्ना ठाकुर, ददन राम, गुड्डू यादव,ईत्यादि मौजूद थे


