गिरिडीह के सिहोडीह में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
गिरिडीह। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह विधानसभा के मध्य भाग मंडल अंतर्गत सिहोडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने सैकड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अशोक वर्मा और डॉ. शशि भूषण प्रसाद सहित कई चिकित्सक एवं भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

