दो वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, बेंगाबाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
बेंगाबाद पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी हरि पंडित को गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी महुआर पंचायत के धरतीशरण गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 35/2024 से जुड़ा है। हरि पंडित मारपीट के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था।
मामले की जांच कर रही बेंगाबाद पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया गया।

