पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के छठवृत्तियों के लिए वितरित किया पूजन सामग्री

0
Untitled

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के छठवृत्तियों के लिए वितरित किया पूजन सामग्री

गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के आवास में गढ़वा, डंडा एवं मेराल प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक गाँव के लोगो के लिए छठ पूजन सामग्री का वितरण समारोह आयोजन कर किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह एवं गिरेंद्र पाण्डेय, मुकेश निरंजन सिन्हा (प्रभारी लातेहार ), सुभाष केशरी, गंगा प्रसाद अग्रवाल, महेंद्र सिंह, राज कुमार मधेशिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | वक्ताओ ने सबसे पहले इस आयोजन के लिए पूर्व मंत्री को आभार प्रकट किया गया |

जबकि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरे द्वारा यह कार्य विगत वर्ष में भी किया गया हैं इस वर्ष भी कर रहा हूँ | निरंतर सेवा कार्य में लगा रहता हूँ और प्रयास रहता हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचे | उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को रंका में रंका अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के लोगों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया जाएगा।
जबकि इस मौके पर सुरेश केशरी, सुरेश गुप्ता, बाबूल सिंह, अवध सिंह, लक्ष्मण पासवान, रामबदन यादव, रविंद्र सिंह, उपेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, सुनील चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *