पांकी के रामकृष्ण मिशन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

0
4d3aa3eb-a06c-4c4b-9273-9d717e631bf4

पांकी के रामकृष्ण मिशन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

पांकी प्रखंड के जरही मोड़ स्थित कमला एजुकेशन ऑफ रामकृष्ण मिशन विद्यालय के प्रागंण में बाल दिवस के अवसर बाल मेला का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों ने भी मेले में खूब लुत्फ उठाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार व प्राचार्य राजन कुमार ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। आयोजित मेले में विभिन्न व्यंजनों जैसे चाट, गोलगप्पा, छोले-भटूरे, केक, चौमीन, पास्ता, मिल्कशेक, आइसक्रीम , पेस्ट्री स्वाबीन चिल्ली आदि के स्टाॅल लगाए गए थे। वहीं इसके अलावे मेले में मनोरंजन व ज्ञानवर्द्धन के लिए थ्रो द बाॅल इन बकेट , थ्रो द रिंग इन कोन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ।
इस दौरान स्टाॅल पर शिक्षकों और छात्रों की भारी भीड़ रही। साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बाल दिवस से पूर्व आयोजित रंग भरों प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि में विजित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान फन फेयर के महत्व के बारे में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजन कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्राकृतिक सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक मूल्यों को आनंद के माध्यम से अवगत कराना है। मौके पर कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed