लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत, फैसले के खिलाफ नहीं होती अपील : प्रधान जिला जज
लोक अदालत में होती है दोनों पक्षों की जीत, इसके फैसले की नहीं होती है कोई अपील : प्रधान जिला जज
16 वादों का निष्पादन:15,58,800/- रुपये राजस्व की वसूली
जिला ब्यूरो चीफ
गौतम कर्ण
कोडरमा । झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है । लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है । उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है । श्री मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । साथ ही लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। इस मामलो से सम्बंधित मासिक लोक अदालत में कुल नौ बेंचो का गठन किया गया । बेंच संख्या एक में प्रथम जिला जज सचिन्द्र नाथ सिन्हा व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या दो में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवकता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या तीन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश व अधिवकता सुरेश कुमार, बेंच संख्या चार में अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी , बेंच संख्या पांच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद व अधिवकता संगीता रानी, बेंच संख्या छः में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय व अधिवकता अंशु यामिनी, बेंच संख्या सात में नमिता मिंज व अधिवक्ता शांति कुमारी, बेंच संख्या आठ में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवकता जय गोपाल शर्मा एवं नौ में स्थाई लोक अदालत की प्रभात सिंह, सदस्य ममता सिंह, कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की । मासिक लोक अदालत में नौ बेंचो के माध्यम से कुल 16 वादो का निष्पादन किया गया एवं विभिन विभागों से 15,58,800/- (पन्द्रह लाख अन्ठावन हजार आठ सौ रुपए मात्र) की वसूली की गई। मौंके पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सत्यभामा कुमारी, विद्युत विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संजय कुमार, सरिता हेम्ब्रम, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सूर्यकांत संदीप, राजकुमार चौधरी, प्रकाश चंद्रा, अनिल कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, मोo नसीम सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

