ईसरी बाजार में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व, उत्तम आकिंचन्य धर्म का हुआ पालन
ईसरी बाजार। आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण का संदेश देने वाला दशलक्षण पर्व ईसरी बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के नौवें दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम आकिंचन्य धर्म का पालन किया।
चंद्र प्रभु जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा और सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। वहीं निमियाघाट के चैतन्य तीर्थ में दस दिवसीय दशलक्षण विधान चल रहा है। संध्या में भक्तांबर के 48 श्लोकों पर 48 दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर दस उपवास करने वाले तपस्वियों की पारणा भी कराई जाएगी।

