पांकी कॉलेज में 26 सितंबर तक APAAR ID बनवाना अनिवार्य, नहीं तो परीक्षा फॉर्म से होंगे वंचित

पांकी मजदूर किसान इंटर कॉलेज में 26 सितंबर तक ‘अपार आईडी’ बनवाना अनिवार्य, वरना परीक्षा फॉर्म से होंगे वंचित

​पांकी
प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय में नामांकित सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए ‘अपार आईडी’ (APAAR ID) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य अवध बिहारी सिंह ने इस संबंध में सभी छात्र-छात्राओं को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
​प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का अपार आईडी अब तक नहीं बन पाया है, वे 26 सितंबर तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी आईडी अवश्य बनवा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर आईडी न बनवाने की स्थिति में विद्यार्थी आगामी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी।
आईडी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है:
​छात्र-छात्रा का आधार कार्ड
​महाविद्यालय का परिचय पत्र (आईडी कार्ड)
​माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड
​प्राचार्य ने सत्र 2025-27 के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द महाविद्यालय पहुंचकर अपनी अपार आईडी बनवा लें ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रशासनिक या शैक्षणिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।