मुगमा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग, 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और बदले जाएंगे रूट

भारतीय रेलवे लगातार परिचालन बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा।
इस वजह से धनबाद रेल मंडल ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव का फैसला किया है। यह तकनीकी काम 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान धनबाद रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
इधर, उपरोक्त ट्रेन के रद्द और परिचालन मार्ग में परिवर्तन होने को लेकर ​रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पूर्व अधिकृत रेल पूछताछ सेवा (139) या ‘नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम’ (NTES) के माध्यम से अपनी ट्रेन के सही समय और मार्ग की पुष्टि अवश्य कर लें।